Palwal News:छह को लगेगा मेगा रोजगार मेला – Mega Job Fair To Be Held On The 6th
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए छह दिसंबर को मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को एसडीएम होडल बैलीना ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले से जुड़ी सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर 30 नवंबर को तैयारियों की समीक्षा करेंगे। एसडीएम ने रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं से मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और समय रहते पंजीकरण करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को निजी कंपनियों में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।
