रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jind News:खेड़ा खेमावती में सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन, पार्क का शिलान्यास – Inauguration Of A Community Center And Foundation Stone Laying For A Park In Kheda Khemavati
जींद

Jind News:खेड़ा खेमावती में सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन, पार्क का शिलान्यास – Inauguration Of A Community Center And Foundation Stone Laying For A Park In Kheda Khemavati

November 27, 2026


Inauguration of a community center and foundation stone laying for a park in Kheda Khemavati

24 सफीदों 5गांव खेड़ा खेमावती में नवनिर्मित मनोहरलाल खट्टर सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन करते हुए

सफीदों। गांव खेड़ा खेमावती में ग्रामीणों को सामाजिक और सार्वजनिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मंगलवार को डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा ने नवनिर्मित मनोहरलाल खट्टर सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन किया और मनोहर पार्क का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर डॉ. मिड्ढा ने कहा कि सामुदायिक केंद्र बनने से ग्रामीणों को सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर स्थान मिलेगा। वहीं, पार्क विकसित होने से बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को स्वच्छ वातावरण में समय बिताने और सैर करने की सुविधा मिलेगी।

उन्होंने ग्रामीण विकास कार्यों में स्थानीय लोगों की भागीदारी और सहयोग को भी जरूरी बताया।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हरियाणा में पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों पर आधारित शासन व्यवस्था को बढ़ावा दिया। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि पार्क ग्रामीणों के लिए उपयोगी सार्वजनिक स्थल बनेगा। इसके रखरखाव की जिम्मेदारी भी ग्रामीणों की सामूहिक है। इस अवसर पर हांसी विधायक विनोद भ्याना ने फोन के माध्यम से संबोधित किया।

इस अवसर पर हांसी विधायक विनोद भ्याना ने फोन के माध्यम से ग्रामीणों को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा नेता नवीन भाटिया, सफीदों नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि संजय बिट्टा, भाजपा रोहतक जिला प्रभारी विजयपाल एडवोकेट, सक्षम भाटिया मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X