रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ambala News:प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सागर व मोहित रहे द्वितीय – Sagar And Mohit Secured Second Place In The Quiz Competition
अंबाला

Ambala News:प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सागर व मोहित रहे द्वितीय – Sagar And Mohit Secured Second Place In The Quiz Competition

November 27, 2026


Sagar and Mohit secured second place in the quiz competition.

अंबाला छावनी के सनातन धर्म स्कूल में प्राचार्य संग मौजूद विजेता छात्र। प्रवक्ता

अंबाला। सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हिल रोड के छात्र सागर यादव और मोहित प्रजापति ने सम्मान प्राप्त किया। उन्होंने भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता गुरुकुल पुंडरी कैथल में हुई थी। इसमें हरियाणा के 31 जिलों की टीमों ने भाग लिया। दोनों विद्यार्थी 15 मिनट तक टाई ब्रेकर राउंड में डटे रहे। परिणाम टाई ब्रेकर के माध्यम से घोषित हुआ, जिसमें विद्यालय को द्वितीय पुरस्कार मिला। इससे पहले, उन्होंने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। यह प्रतियोगिता तेपला पब्लिक स्कूल में हुई थी और इसमें 15 टीमों ने भाग लिया था। विद्यालय अध्यक्ष कैलाश चंद मल्हौत्रा, प्रबंधक प्रमोद गर्ग और महासचिव सुधीर बिंदलस ने प्रधानाचार्य ठाकुर सिंह चौहान, शिक्षकों और छात्रों को बधाई दी। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X