रुद्रपुर:अस्पताल में हत्या का खौफ मिटा नहीं, 13 दिन बाद फिर बहा खून; कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल – Second Murder In 13 Days In Rudrapur

अपराध
November 27, 2026

अपराध
रुद्रपुर जिला अस्पताल में मोबाइल कारोबारी की सनसनीखेज हत्या का खौफ अभी शहर के जेहन से उतरा भी नहीं था कि 13 दिन बाद रेशमबाड़ी में फिर खून बह गया। मामूली विवाद में चाकू से किए गए ताबड़तोड़ वार ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। शहर में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है।
बीती 13 नवंबर को रुद्रपुर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर मोबाइल कारोबारी नितेश जौहरी उर्फ राजकुमार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। व्यापारिक रंजिश और विवाद में हुई इस वारदात ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया था। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की। इसके बावजूद महज 13 दिन के भीतर दूसरी हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हर बड़ी वारदात के बाद पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के साथ सख्त कार्रवाई की बात करती है। कई मामलों में अपराधी पकड़े भी जाते हैं। कई बार मुठभेड़ के दौरान आरोपी घायल भी हुए हैं। बाावजूद इसके पुलिस अपराध नियंत्रण करने में कामयाब नहीं हो पा रही है।
इस महीने तीसरी बड़ी वारदात
नवंबर में जिले में हत्या की यह तीसरी बड़ी वारदात है। इससे पहले 10 नवंबर को खटीमा में 20 वर्षीय अभय उर्फ लल्लू की उसके दोस्त संजय गुप्ता ने महज 600 रुपये के लेनदेन के विवाद में गला घोंटकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने शव गटर में छिपा दिया था। इसके तीन दिन बाद जिला अस्पताल में नितेश की हत्या हुई और अब 26 नवंबर को रेशमबाड़ी में सिक्योरिटी गार्ड लीलाधर को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया। तीनों वारदातों की वजह भले ही अलग-अलग रही हो लेकिन छोटी-छोटी बातों पर जान लेने तक उतारू हो रहे अपराधियों की प्रवृत्ति डराने वाली है।
November 29, 2026
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 28 Nov 2026 12:50 AM IST गदरपुर। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय में प्रमाणपत्र नहीं बनने पर नंदा गौरा योजना के आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर जल्द समस्या का निदान करवाने की मांग की। युवक कांग्रेस […]
November 28, 2026
काशीपुर। उत्तराखंड के गांवों से रोजगार के लिए शहरों की ओर पलायन कर रहे युवाओं को अब अपने क्षेत्र में ही स्टार्टअप शुरू करने का अवसर मिलेगा। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर ने इसके लिए उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति के साथ मिलकर रीप फार्म एंड ऑफ-फार्म स्टार्टअप सपोर्ट प्रोग्राम शुरू किया है। इसके तहत चयनित […]
November 28, 2026
काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को सेमिनार एवं केमिस्ट्री एग्जीबिशन का आयोजन हुआ। इसमें कम लागत के मॉडलों ने वाहवाही लूटी। मुख्य वक्ता बाजपुर पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. बीके सिंह ने केमिस्ट्री एंड ऑपरचुनिटी विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि रसायन विज्ञान का दायरा अब सिर्फ प्रयोगशाला तक सीमित नहीं है। […]
