रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hardoi News:ट्रामा सेंटर पर करोड़ों बर्बाद, मेडिकल कॉलेज से जगी उम्मीद – Crores Wasted On Trauma Center; Hope Rekindled By Medical College
हरदोई

Hardoi News:ट्रामा सेंटर पर करोड़ों बर्बाद, मेडिकल कॉलेज से जगी उम्मीद – Crores Wasted On Trauma Center; Hope Rekindled By Medical College

November 27, 2026


Crores wasted on trauma center; hope rekindled by medical college

फोटो- 14- मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन 50 बेडेड ट्रामा सेंटर। संवाद

हरदोई। गंभीर घायलों को तत्काल उपचार देने के लिए वर्ष 2016 में शहर से पांच किलोमीटर दूर करोड़ों की लागत से बना ट्रॉमा सेंटर महज कागजों पर सिमट कर रह गया है। जिले में ही बेहतर इलाज की उम्मीद टूटने के कारण आज भी घायलों को हायर सेंटर रेफर करना पड़ता है। हालांकि, अब मेडिकल कॉलेज में बन रहे 50 बेड के नए ट्रॉमा सेंटर से मरीजों को बेहतर उपचार मिलने की उम्मीद फिर जगी है।

जिले में पहले गंभीर मरीजों के बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर बना था। उस समय भी संचालन की खानापूर्ति कर दी गई और विशेषज्ञ चिकित्सक तक तैनात नहीं हुए। विभागीय जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते कुछ समय बाद ट्रॉमा सेंटर बंद रहा। सालों बाद फिर से आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के निर्देश पर मार्च 2025 में ट्रॉमा सेंटर का दोबारा संचालन किया गया। इस बार उम्मीद थी कि ट्रॉमा सेंटर में गंभीर मरीजों का इलाज होगा लेकिन इस बार भी ट्रॉमा सेंटर में सिर्फ सर्दी, खांसी के ही मरीज देखे गए। हादसों में घायल व गंभीर मरीजों के इलाज के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक ही नहीं हैं। घायलों का इलाज अभी भी मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में हो रहा है और अधिक गंभीर मरीज लखनऊ रेफर हो रहे हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X