रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रामपुर

Rampur News:सड़क हादसे में टांडा के मजदूर की मौत – Tanda Labourer Dies In Road Accident

November 27, 2026


टांडा। गाजियाबाद में मजदूरी कर रहे टांडा निवासी इफ्तेखार अहमद (45) की बृहस्पतिवार सुबह पिलखुआ के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बैटरी रिक्शा से घर लौट रहे थे।

रास्ते में एक वाहन ने उनके रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इफ्तेखार अहमद के परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और दो बेटे हैं। उनकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X