रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रामपुर

Rampur News:सेल्समैन से मारपीट, एक आरोपी पकड़ा – Salesman Assaulted; One Accused Arrested

November 28, 2026


शाहबाद। देशी शराब की दुकान के सेल्समैन नृपेन्द्र उर्फ पप्पू के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक सवार चार युवकों ने शुक्रवार शाम दुकान के बराबर में स्थित कैंटीन में घुसकर मारपीट की। घटना के बाद एक आरोपी युवक को पकड़ लिया गया।

शाहबाद के ढकिया चौकी क्षेत्र में बदायूं बॉर्डर पर स्थित खंजीपुरा गांव की देशी शराब की दुकान पर शुक्रवार शाम करीब 7:15 बजे बाइक सवार चार युवक पहुंचे थे। सेल्समैन नृपेन्द्र उर्फ पप्पू के अनुसार, युवक दुकान के बराबर में कैंटीन चलाने वाले आशीष की दुकान में घुस गए। कैंटीन में कोल्ड ड्रिंक, गिलास और चिप्स बेचे जाते हैं। आरोप है कि चारों युवकों ने वहां मारपीट की। घटना के बाद एक युवक को पकड़ लिया गया।

सीओ देवकीनंदन ने बताया कि मारपीट के मामले में एक युवक को पकड़ा गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X