रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
धूप से बचने की आदत खतरनाक:30 की उम्र में हड्डियों हो रहीं कमजोर, महिलाएं प्रतिदिन जरूर करें ये काम – Avoiding Sunlight May Weaken Women’s Bones, Calcium Deficiency Risk Rises After 30
मैनपुरी

धूप से बचने की आदत खतरनाक:30 की उम्र में हड्डियों हो रहीं कमजोर, महिलाएं प्रतिदिन जरूर करें ये काम – Avoiding Sunlight May Weaken Women’s Bones, Calcium Deficiency Risk Rises After 30

November 27, 2026


Avoiding Sunlight May Weaken Women's Bones, Calcium Deficiency Risk Rises After 30

धूप में बैठी महिलाएं

विस्तार

धूप में त्वचा के काले पड़ने के डर से महिलाएं सुबह की गुनगुनी धूप से दूरी बना रही हैं, जिसका सीधा असर उनकी हड्डियों की सेहत पर पड़ रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक 30 वर्ष की आयु के बाद महिलाओं के शरीर में कैल्शियम का स्तर कम होने लगता है। पर्याप्त विटामिन-डी न मिल पाने के कारण शरीर कैल्शियम को ठीक से अवशोषित नहीं कर पाता, जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।

लेडी लाॅयल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता किरण ने बताया कि महिलाओं में कैल्शियम की कमी के पीछे कई प्रमुख कारण हैं। धूप से दूरी बनाने के अलावा आहार में विटामिन-डी, हरी सब्जियों और पोषक तत्वों की कमी से हड्डियों के लिए जरूरी कैल्शियम घटने लगता है। वहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ आंशु ने बताया कि महिला मां बनती है और शिशु को स्तनपान कराती है तो उसके शरीर का कैल्शियम बच्चे के विकास के लिए स्थानांतरित होता है। इस दौरान अगर सही पोषण न मिले तो शरीर में कैल्शियम की कमी और बढ़ जाती है। संवाद

कैल्शियम का स्तर कैसे रखें दुरुस्त

– दूध, दही और छाछ को रोजाना के आहार में शामिल करें।

– हरी पत्तेदार सब्जियों सहित संतुलित शाकाहारी भोजन लें।

– रोजाना सुबह-सुबह हल्की धूप में करीब आधे घंटे तक जरूर टहलें, ताकि शरीर को प्राकृतिक विटामिन-डी मिल सके।

– नियमित रूप से योग और व्यायाम करें, जिससे हड्डियां मजबूत रहें और कैल्शियम का स्तर संतुलित बना रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X