रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मिर्ज़ापुर

Mirzapur News:गैपुरा आरओबी से गिरकर बाइक सवार युवक की मौत – Motorcyclist Dies After Falling From Gaipura Rob

November 27, 2026


जिगना। गैपुरा-जोपामार्ग पर बुधवार रात विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा रेलवे ओवरब्रिज से गिरकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई ले जाया गया। वहां से मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

संत रविदास नगर भदोही के कोईरौना थाना क्षेत्र के चैनपट्टी भीखीपुर निवासी अंशुल यादव (28) पुत्र रमाशंकर अपने साथी रतन लाल यादव के साथ विंध्याचल थाना क्षेत्र के खम्हरिया दमुआन गांव में बरात में शामिल होने जा रहा था। गैपुरा ओवरब्रिज पर अंधे मोड़ के पास बाइक दीवार से टकरा गई। पीछे बैठे अंशुल करीब 20 फीट नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बरात में जा रहे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची गैपुरा पुलिस उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई ले गई। चिकित्सा प्रभारी डॉ. पुनीत अग्रवाल ने हालत नाजुक देखते हुए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विंध्याचल थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुल से नीचे गिरने के कारण बाइक सवार की मौत हुई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X