रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Pratapgarh News:संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला आशा कार्यकर्ता का शव – Body Of Asha Worker Found Hanging Under Suspicious Circumstances
प्रतापगढ़

Pratapgarh News:संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला आशा कार्यकर्ता का शव – Body Of Asha Worker Found Hanging Under Suspicious Circumstances

November 27, 2026


Body of ASHA worker found hanging under suspicious circumstances

मृतक रेखा देवी। फाइल फोटो

उदयपुर के कुंभीआइमा में बृहस्पतिवार सुबह छह बजे आशा कार्यकर्ता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की।

कुंभीआइमा निवासी रेखा देवी मौर्य (40) आशा के पद पर कार्यरत थीं। बृहस्पतिवार की सुबह उनका शव कमरे के अंदर गमछे के फंदे से लटका मिला। परिजन कमरे में गए तो शव देख चीखने लगे। शोर-शराबा सुन ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

पहुंची पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। रेखा की तीन बेटियां और एक बेटा है। थाना प्रभारी वारिज कसेरा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

संदिग्धों से पूछताछ शुरू

आशा कार्यकर्ता की मौत के मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। घटना के संबंध में पुलिस परिजनों और रिश्तेदारों से भी जानकारी प्राप्त कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X