रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बरेली

Bareilly News:धान खरीद में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, गोशालाओं की जांच के निर्देश – Action To Be Taken Over Negligence In Paddy Procurement; Directives Issued For Inspection Of Cow Shelters (gaushalas)

November 27, 2026


बरेली। मंडलायुक्त शंभू कुमार ने बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी धान क्रय केंद्रों पर शत-प्रतिशत खरीद शुरू कराने, प्रभारियों व कर्मचारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। कोहरे को देखते हुए ट्रेक्टर-ट्रॉलियों में रिफ्लेक्टर लगाने व क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए शेड, पानी, कैंटीन व अलाव की व्यवस्था करने को कहा।

पशुपालन विभाग को शीतलहर से गोवंश को बचाने के लिए सभी गोशालाओं की चेकलिस्ट के आधार पर जांच कराने और रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग से डायलिसिस व सीटी स्कैन सुविधाओं का अधिक लाभ मरीजों तक पहुंचाने को कहा। डेंगू की पुष्टि के लिए एलाइजा जांच व अस्पतालों में अग्निशमन व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए।

वहीं निर्माण कार्यों की समीक्षा में 13 ऐसी परियोजनाएं सामने आईं, जो पूरी होने के बावजूद हैंडओवर नहीं हुई हैं। मंडलायुक्त ने औपचारिकताएं पूरी कर हस्तांतरण कराने को कहा। राजस्व समीक्षा में स्टांप चोरी की जांच व शराब की ओवररेटिंग पर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुराने राजस्व वादों के प्राथमिकता से निस्तारण व नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने पर भी जोर दिया। इस मौके पर चारों जिलों के डीएम, सीडीओ व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X