रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जॉब :प्रयागराज में पूर्व सैनिकों के लिए 1000 से अधिक नौकरियां, 40 कंपनियां देंगी रोजगार – Over 1,000 Job Openings For Ex-servicemen In Prayagraj; 40 Companies To Provide Employment
प्रयागराज

जॉब :प्रयागराज में पूर्व सैनिकों के लिए 1000 से अधिक नौकरियां, 40 कंपनियां देंगी रोजगार – Over 1,000 Job Openings For Ex-servicemen In Prayagraj; 40 Companies To Provide Employment

November 27, 2026


Over 1,000 job openings for ex-servicemen in Prayagraj; 40 companies to provide employment

पूर्व सैनिकों को 40 कंपनियां देंगी रोजगार के अवसर।
।

विस्तार

सेना से सेवानिवृत्त होने वाले जवानों को दूसरा करियर देने की पहल के तहत शुक्रवार को प्रयागराज में पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रक्षा मंत्रालय के पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के पुनर्वास महानिदेशालय की ओर से आयोजित मेले में करीब 40 कॉरपोरेट कंपनियों ने हिस्सा लिया। इनके माध्यम से पूर्व सैनिकों के लिए एक हजार से अधिक रिक्तियों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया। मेले में करीब एक हजार पूर्व सैनिकों के शामिल होने की उम्मीद जताई गई।

इस मौके पर मेजर जनरल एसबीके सिंह, सेना मेडल, महानिदेशक पुनर्वास ने कहा कि सेना में करीब 35 से 40 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत्त होने वाले जवानों को दूसरा करियर उपलब्ध कराना पुनर्वास महानिदेशालय की प्राथमिकता है। सैनिकों में अनुशासन, निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत जैसे गुण होते हैं। इनकी क्षमताओं का इस्तेमाल देश के विकास में भी किया जा सकता है। रोजगार मेला इसी दिशा में एक प्रयास है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X