रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
लुधियाना में युवक की हत्या:दोपहर में सोशल मीडिया पर दी धमकी, रात को मार डाला; पुरानी रंजिश में हुआ हमला – Man Murder In Ludhiana Old Enmity
लुधियाना

लुधियाना में युवक की हत्या:दोपहर में सोशल मीडिया पर दी धमकी, रात को मार डाला; पुरानी रंजिश में हुआ हमला – Man Murder In Ludhiana Old Enmity

November 27, 2026


Man murder in ludhiana old enmity

मामले की जानकारी देते अधिकारी
– फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना के थाना दरेसी के तहत जसवंत नगर स्थित बिंद्रा कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते 6-7 हथियारबंद बदमाशों ने दो करीबी दोस्तों पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस वारदात में हनी बांसल की मौत हो गई, जबकि उसका साथी पवन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर गलियों से फरार हो गए।

इलाका निवासी नगिंद्रा के अनुसार, गुरुवार रात अचानक चीख-पुकार मच गई। लोग जब घरों से बाहर निकले तो हनी बांसल और पवन गली में खून से लथपथ हालत में तड़प रहे थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को सीएमसी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच व ईसीजी करने के बाद हनी बांसल को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी राकेश कुमार ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय पवन होश में था और दर्द से कराहते हुए अपनी मां को याद कर रहा था, हालांकि उसकी हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है।

मृतक के परिचित राकेश कुमार ने बताया कि हनी बांसल की हैबोवाल इलाके के कुछ युवकों के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। वारदात वाले दिन दोपहर के समय ही सोशल मीडिया के कुछ ग्रुपों में मैसेज डालकर हनी को सरेआम जान से मारने की धमकी दी गई थी। रात होते ही हमलावरों ने इस धमकी को खूनी अंजाम दे दिया।

वारदात की सूचना मिलते ही थाना दरेसी से एएसआई सुखविंदर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। पुलिस ने सभी तथ्यों को आधार बनाकर रंजिश के हर पहलू की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X