रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल:मिड-डे मील वर्करों को अब 10 महीने में मिलेगा 55 हजार मानदेय, 12 महीने वाली व्यवस्था खत्म; आदेश जारी – Himachal Mid Day Meal Workers Honorarium 5500 Ten Months Order 2026
शिमला

हिमाचल:मिड-डे मील वर्करों को अब 10 महीने में मिलेगा 55 हजार मानदेय, 12 महीने वाली व्यवस्था खत्म; आदेश जारी – Himachal Mid Day Meal Workers Honorarium 5500 Ten Months Order 2026

November 27, 2026


himachal mid day meal workers honorarium 5500 ten months order 2026

शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील योजना के तहत कार्यरत कुक-कम-हेल्परों के मानदेय भुगतान को लेकर शिक्षा निदेशालय ने नई व्यवस्था के निर्देश जारी किए हैं। अब इन कर्मचारियों को सालाना 55 हजार रुपये का मानदेय 12 महीनों के बजाय 10 शैक्षणिक महीनों में दिया जाएगा। प्रत्येक कुक-कम-हेल्पर को हर महीने 5500 रुपये मिलेंगे।

निदेशालय स्कूल शिक्षा, हिमाचल प्रदेश की ओर से 27 नवंबर 2026 को इस संबंध में सभी खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों (बीईईओ) को पत्र जारी किया गया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि 24 सितंबर 2026 को जारी उन निर्देशों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है, जिनके तहत सालाना स्वीकृत 55 हजार रुपये के मानदेय को 10 के बजाय 12 समान मासिक किस्तों में बांटकर देने के निर्देश दिए गए थे।

12 महीने में मानदेय देने के निर्देश वापस

शिक्षा निदेशालय ने नए आदेश में कहा है कि कुक-कम-हेल्परों से प्राप्त मांगों को ध्यान में रखते हुए पहले की भुगतान व्यवस्था बहाल की जा रही है। अब उन्हें 55 हजार रुपये का वार्षिक मानदेय 10 शैक्षणिक महीनों के दौरान दिया जाएगा। यानी प्रत्येक कुक-कम-हेल्पर को 5500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।

केंद्र और प्रदेश सरकार के हिस्से का भी किया उल्लेख

जारी पत्र के अनुसार, कुक-कम-हेल्पर के कुल 5500 रुपये मासिक मानदेय में केंद्र और प्रदेश सरकार के हिस्से के साथ राज्य सरकार का अतिरिक्त टॉप-अप शामिल है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X