रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jhajjar-bahadurgarh News:देशभर की मैराथन में चमके बहादुरगढ़ के धावक, कई ने जीते पदक – Bahadurgarh Runners Shine In Marathons Across The Country; Many Win Medals
झज्जर-बहादुरगढ़

Jhajjar-bahadurgarh News:देशभर की मैराथन में चमके बहादुरगढ़ के धावक, कई ने जीते पदक – Bahadurgarh Runners Shine In Marathons Across The Country; Many Win Medals

November 27, 2026


बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावकों ने रविवार को देश के अलग-अलग शहरों में आयोजित मैराथन प्रतियोगिताओं में उपलब्धियां हासिल कीं। मुंबई में सेवारााम ने 21 किलोमीटर की दौड़ एक घंटा 19 मिनट में पूरी कर दूसरा स्थान हासिल किया और 30 हजार रुपये का पुरस्कार जीता।

लुधियाना में आरके मोर प्रथम रहे, जबकि पुणे में 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कृष्णा राणा ने दूसरा स्थान हासिल कर नौ हजार रुपये अपने नाम किए। गाजियाबाद में ललिता पांडेय और सुधीर तेवतिया भी अपनी-अपनी स्पर्धाओं में दूसरे स्थान पर रहे।

ग्रुप के संस्थापक एवं संचालक दीपक छिल्लर ने कहा कि बीआरजी का उद्देश्य पदक जीतने के साथ लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

मुंबई और गाजियाबाद में धावकों का शानदार प्रदर्शन

मुंबई में आयोजित इंडियन ऑयल डब्ल्यूएनसी नेवी हाफ मैराथन में सेवारााम ने भाग लिया। वहीं, गाजियाबाद की यशोदा हाफ मैराथन में ललिता पांडेय ने 21 किलोमीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल कर 7100 रुपये जीते। सुधीर तेवतिया ने 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा जितेंद्र खत्री, शमशेर सिंह, महेश चंद और आकाश कुमार ने 21 किलोमीटर, अशोक कुमार और राजिंदर सिंह बावा व अंकित त्यागी ने 10 किलोमीटर तथा मोहित शर्मा ने पांच किलोमीटर की दौड़ पूरी की।

लुधियाना, पुणे और चंडीगढ़ में भी दर्ज कराई मौजूदगी

लुधियाना में आरके मोर प्रथम और रोहतास कुमार 10 किलोमीटर स्पर्धा में तीसरे स्थान पर रहे। पुणे हाफ मैराथन में कृष्णा राणा ने 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया। चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन में देवेंद्र किशोर प्रसाद ने 42 किलोमीटर की फुल मैराथन तीन घंटे 34 मिनट में पूरी की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X