रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sonebhadra News:संविधान दिवस पर सामाजिक समरसता और विकास पर जोर – Emphasis On Social Harmony And Development On Constitution Day
सोनभद्र

Sonebhadra News:संविधान दिवस पर सामाजिक समरसता और विकास पर जोर – Emphasis On Social Harmony And Development On Constitution Day

November 27, 2026


Emphasis on social harmony and development on Constitution Day

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर में संविधान दिवस पर शपथ लेते विद्यार्थी और

शक्तिनगर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर में बृहस्पतिवार को संविधान दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम ने कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर उसके मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। समाजशास्त्र के वरिष्ठ प्राध्यापक विनोद कुमार पांडेय ने बाबा साहब के अविस्मरणीय योगदान पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता राजनीति शास्त्र के वरिष्ठ प्राध्यापक रजनीकांत ने बताया कि सामाजिक समरसता का विकास संविधान का मूल उद्देश्य है। प्रभाकर लाल ने संविधान की लोकतंत्र में भूमिका और नागरिकों के अधिकारों व कर्तव्यों के मार्गदर्शन पर जोर दिया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी छोटेलाल प्रसाद ने संचालन किया, जबकि आनंद प्रिया सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X