रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सुल्तानपुर

Sultanpur News:कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत – Motorcyclist Dies After Being Hit By A Car

November 27, 2026


जयसिंहपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर बेलगरा गांव के पास बुधवार देर शाम अनियंत्रित कार की चपेट में आने से बाइक सवार स्थानीय निवासी मनोज कुमार (32) की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था।

ग्रामीणों ने बताया कि मनोज कुमार बुधवार देर शाम बाइक से किसी काम से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड से जा रहे थे। गांव के पास ही एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वह घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार लेकर चालक घटनास्थल से भाग निकला। मनोज को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, देर रात उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को मनोज का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मनोज कुमार की मौत से पत्नी प्रतिभा, पुत्र प्रबल और पुत्री सोनम गमजदा हैं। जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विवेक राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

(संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X