रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हनुमान अंश:शोभिनव सत्या ने शाहरुख खान से की तुलना, असिस्टेंट डायरेक्टर से हीरो बनने की बताई कहानी – Hanuman Ansh Shobhinaw Satyaa Compares His Acting Journey To Shah Rukh Khan
बॉलीवुड

हनुमान अंश:शोभिनव सत्या ने शाहरुख खान से की तुलना, असिस्टेंट डायरेक्टर से हीरो बनने की बताई कहानी – Hanuman Ansh Shobhinaw Satyaa Compares His Acting Journey To Shah Rukh Khan

November 27, 2026


Hanuman Ansh Shobhinaw Satyaa Compares His Acting Journey To Shah Rukh Khan

‘हनुमान अंश’ एक्टर शोभिनव सत्या और शाहरुख खान

विस्तार

फिल्म ‘हनुमान अंश’ के साथ शोभिनव सत्या ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है। हालांकि, अभिनेता ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने कभी एक्टर बनने के बारे में सोचा ही नहीं था। उन्होंने अपने फिल्मी सफर की तुलना शाहरुख खान के शुरुआती दिनों से भी की है।

शाहरुख खान से की अपने सफर की तुलना

‘वैरायटी इंडिया’ से बातचीत में शोभिनव ने बताया कि वह फिल्म ‘हनुमान अंश’ से असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर जुड़े थे। वह फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी को असिस्ट कर रहे थे।

उस समय निर्देशक नीम करोली बाबा के किरदार के लिए सही अभिनेता की तलाश कर रहे थे। उन्हें कोई ऐसा कलाकार नहीं मिल रहा था, जो इस किरदार में फिट बैठ सके। ऐसे में उन्होंने शोभिनव को यह भूमिका निभाने के लिए कहा, क्योंकि उन्हें लगता था कि शोभिनव का चेहरा नीम करोली बाबा से मिलता-जुलता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X