रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चलती ट्रक से गिरती गायों ने खोल दी तस्करी की पोल:35 गोवंश ठूंसकर भरे थे, एक की मौत; ड्राइवर-क्लीनर हुए फरार – Cows Falling From A Moving Truck Exposed The Smuggling Racket; 35 Cattle Were Crammed Inside, One Died
अशोकनगर

चलती ट्रक से गिरती गायों ने खोल दी तस्करी की पोल:35 गोवंश ठूंसकर भरे थे, एक की मौत; ड्राइवर-क्लीनर हुए फरार – Cows Falling From A Moving Truck Exposed The Smuggling Racket; 35 Cattle Were Crammed Inside, One Died

November 27, 2026


विदिशा रोड पर गुरुवार रात करीब पौने 10 बजे एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद लोगों को हिलाकर रख दिया। एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक से अचानक दो गायें सड़क पर गिर गईं। गायें रस्सियों से बंधी थीं और दर्द से तड़प रही थीं। लोगों ने जब ट्रक को रोककर देखा, तो अंदर का मंजर और भी भयानक था। ट्रक में दो हिस्सों में ठूंस-ठूंसकर 35 गायें भरी हुई थीं। उनमें से एक गाय की मौत हो चुकी थी, जबकि कई गायों की हालत गंभीर थी।

बस स्टैंड के पास बर्थडे पार्टी में जाने के लिए खड़े लोगों की सूझबूझ और गोसेवकों की बहादुरी से गोवंश तस्करी की यह बड़ी कोशिश नाकाम हो गई। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और गायों को इलाज के बाद गोशाला भेज दिया गया है। गुरुवार रात बस स्टैंड के पास कुछ लोग बर्थडे पार्टी में जाने के लिए खड़े थे। इसी दौरान विदिशा रोड पर एक मिनी ट्रक तेज गति से गुजरा। अचानक ट्रक से दो गायें नीचे गिर गईं। गायों को सड़क पर गिरते देख लोग दौड़कर वहां पहुंचे। उन्होंने देखा कि गायें रस्सियों से बंधी हुई थीं। कुछ लोग गायों की रस्सियां खोलने लगे, ताकि उन्हें राहत मिल सके। वहीं, कुछ गोसेवकों को समझ आ गया कि यह कोई सामान्य ट्रक नहीं है, बल्कि गोवंश से भरा ट्रक है। बिना देर किए गोसेवकों ने बाइकों से ट्रक का पीछा शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें- तीस साल पुराना लोहा चोरी मामला: हाई कोर्ट ने खारिज की बर्खास्त कर्मचारी की अपील, सेवा समाप्ति का आदेश बरकरार

दो-तीन बाइक सवारों ने ट्रक का पीछा किया। ट्रक ड्राइवर ने ट्रक की रफ्तार और बढ़ा दी। गोसेवकों ने तीन-चार बाइकों से उसे आगे-पीछे से घेरकर रोकने की कोशिश की। ड्राइवर ट्रक को एक तरफ से निकालकर भागना चाहता था, लेकिन इसी चक्कर में ट्रक एक तिरछी जगह पर फंस गया। ट्रक के फंसते ही चालक और क्लीनर ट्रक छोड़कर अंधेरे में भाग गए। गोसेवकों ने तुरंत दूसरे लोगों और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जब पुलिस और गोसेवकों ने ट्रक को खोला, तो अंदर का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए। ट्रक में गायों को दो हिस्सों में ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। गायें एक-दूसरे के ऊपर गिरी हुई थीं। उन्हें रस्सियों से कसकर बांधा गया था, ताकि वे हिल भी न सकें।

गायों के कानों में टैग लगे हुए थे। इन टैग से पता लगाया जाएगा कि आखिर ये गायें कहां की हैं और इन्हें कहां से लाया जा रहा था। ट्रक में मौजूद एक गाय की मौत हो चुकी थी। कई गायों की हालत काफी गंभीर थी। उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पशु चिकित्सकों को बुलाया गया। सभी गायों को ट्रक से बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल गायों का मौके पर ही इलाज किया गया। इलाज के बाद सभी जीवित गायों को गोशाला भेज दिया गया, जहां उनकी देखभाल की जा रही है।

गोसेवकों ने बताया कि अगर समय रहते ट्रक नहीं रोका जाता, तो कई और गायों की मौत हो सकती थी। ट्रक में जिस तरह से गायों को भरा गया था, उसमें उनका बचना मुश्किल था। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक व क्लीनर की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता चल सके कि ट्रक किस रास्ते से आया था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही इस गिरोह के अन्य सदस्यों का भी पता लगाने की बात कही जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X