रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार न्यूज:निरीक्षण भवन में चोरी से डेटा सुरक्षा पर उठे सवाल, पुलिस ने नौ आरोपियों को पकड़ा – Kishanganj-government-inspection-house-theft-nine-arrested-news
कोसी

बिहार न्यूज:निरीक्षण भवन में चोरी से डेटा सुरक्षा पर उठे सवाल, पुलिस ने नौ आरोपियों को पकड़ा – Kishanganj-government-inspection-house-theft-nine-arrested-news

November 27, 2026


किशनगंज में भवन निर्माण विभाग के सरकारी निरीक्षण भवन में चोरी के मामले में सदर थाना पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा। उनके पास से चोरी का लैपटॉप, गैस सिलेंडर, आयरन, एक्सटेंशन बोर्ड और ट्रिमर समेत कई सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की घटना में उनकी भूमिका और अन्य सामान की बरामदगी के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में धरमगंज निवासी सूरज शर्मा, माझिया रोड निवासी अंकित राय और मोहम्मद जाहिद, खगड़ा निवासी करण कुमार, रामा कुमार, रोहित कुमार, मोहम्मद सद्दाम और अब्दुल तथा हाथीपट्टी निवासी मोहम्मद सलीमुद्दीन शामिल हैं।

19 नवंबर को मिली थी चोरी की जानकारी

भवन निर्माण विभाग के सरकारी निरीक्षण भवन में चोरी की घटना हुई थी। यहां विभाग के कार्यपालक अभियंता ई. पंकज कुमार सिंह का लैपटॉप, तीन पेन ड्राइव, आठ हजार रुपये नकद, एक गैस सिलेंडर और रसोई के सामान समेत कई चीजें चोरी हो गई थीं।

जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर को निरीक्षण भवन के केयरटेकर कन्हैया कुमार ने चोरी की जानकारी विभाग को दी थी। इसके बाद कार्यपालक अभियंता ई. पंकज कुमार सिंह ने सदर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। आवेदन के आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 1266/26 दर्ज कर जांच शुरू की थी।

गुप्त सूचना पर नौ आरोपी गिरफ्तार

मामले की जांच के दौरान पुलिस को चोरी में शामिल आरोपियों के संबंध में गुप्त सूचना मिली। इसके बाद सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का लैपटॉप, खाली गैस सिलेंडर, आयरन, एक्सटेंशन बोर्ड और ट्रिमर समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस बरामद सामान का मिलान प्राथमिकी में दर्ज चोरी गए सामान से कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना को किस तरीके से अंजाम दिया गया और चोरी के अन्य सामान कहां रखे गए हैं।

ये भी पढ़ें- बिहार: 300 से ज्यादा सिम बेचे, कई राज्यों में साइबर ठगी का नेटवर्क चलाया; प्रदेश के इस जिले से आरोपी गिरफ्तार

सरकारी डेटा की सुरक्षा पर भी उठे सवाल

सरकारी निरीक्षण भवन से लैपटॉप और पेन ड्राइव की चोरी को गंभीर माना जा रहा है। बताया गया है कि इन उपकरणों में विभागीय कामकाज से जुड़े महत्वपूर्ण डेटा, पत्राचार और सरकारी अभिलेख सुरक्षित थे। ऐसे में चोरी की घटना ने सरकारी भवनों की सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ डिजिटल डेटा की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले में सभी आरोपियों की भूमिका की जांच के साथ चोरी गए अन्य सामान की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X