रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ऋषिकेश

Rishikesh News:स्मैक तस्करी में चार गिरफ्तार, 24.15 ग्राम स्मैक बरामद – Four Arrested For Heroin Trafficking; 24.15 Grams Of Heroin Seized

November 27, 2026


ऋषिकेश। टिहरी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुनि की रेती और नरेंद्रनगर थाना क्षेत्रों से चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 24.15 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

मुनि की रेती पुलिस ने भद्रकाली यात्री शेड के पास चेकिंग के दौरान कुणाल कांगड़ा (20) और अभि छिंद्रा (19), दोनों निवासी बापूग्राम ऋषिकेश को 12.88 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, नरेंद्रनगर पुलिस ने प्लास्डा बैरियर पर चेकिंग के दौरान सार्थक असवाल (26), निवासी खांड गांव ऋषिकेश और चेतन पंवार (31), निवासी शांतिनगर ढालवाला को 11.27 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि नशे का अवैध कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X