हापुड़:टोल प्लाजा पर अधिवक्ताओं से अभद्रता, तहसील में भड़का आक्रोश, टोल प्रबंधक और कर्मचारियों ने मांगी माफी – Advocates Subjected To Misbehavior At Toll Plaza Outrage Erupts At Tehsil Office In Hapur

तहसील में भड़का आक्रोश
November 27, 2026

तहसील में भड़का आक्रोश
टोल प्लाजा पर स्थानीय अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता का मामला शुक्रवार को तूल पकड़ गया। नाराज अधिवक्ताओं ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर विरोध जताया और टोल कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामला बढ़ता देख टोल प्रबंधक और कर्मचारी तहसील पहुंचे, जहां उन्होंने अधिवक्ताओं के सामने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी घटना नहीं होने का आश्वासन दिया और माफी मांगी। इसके बाद मामला शांत हुआ।
अधिवक्ता हिमांशु त्यागी ने बताया कि वे साथी प्रशांत वर्मा अपने साथी अधिवक्ता की बेटी की शादी में शामिल होकर कार से ब्रजघाट की ओर से लौट रहे थे। उनका आरोप है कि टोल प्लाजा पर उन्होंने स्थानीय निवासी होने के साथ अधिवक्ता होने का परिचय दिया। इस पर बूथ पर मौजूद कर्मचारी ने उनके साथ अभद्रता की। अधिवक्ताओं का आरोप है कि कर्मचारी ने यहां तक कह दिया कि वह एसडीएम और तहसीलदार तक से टोल शुल्क वसूलते हैं, ऐसे में वे कौन होते हैं। इस व्यवहार से नाराज अधिवक्ता शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे और घटना के विरोध में आवाज उठाई। उन्होंने टोल प्लाजा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
अधिवक्ताओं का कहना था कि सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए और किसी भी व्यक्ति से अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विरोध की जानकारी मिलने पर टोल प्रबंधक और संबंधित कर्मचारी तहसील पहुंचे। उन्होंने अधिवक्ताओं के सामने घटना को स्वीकार करते हुए खेद जताया और भविष्य में ऐसी शिकायत नहीं मिलने का भरोसा दिलाया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने अपना विरोध समाप्त कर दिया।
इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र चौहान, सचिव जितेंद्र यादव, हेमंत गौड़, मोहित गुप्ता, जितेंद्र भाटी, बलराज त्यागी, वीरेंद्र चौहान, चंद्रशेखर चौहान, ललित वर्मा, गुलशन, कुलदीप निषाद और कुलदीप शर्मा सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
November 28, 2026
हापुड़। जिले के तीन लिंक मार्गों के निर्माण पर 2.68 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर निकाला गया है। मार्गों का निर्माण होने से हजारों लोगों का आवागमन सुगम होगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से 1.14 करोड़ रुपये से ग्राम हरसिंहपुर से कोटला मार्ग का नवनिर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा 75.56 लाख […]
November 28, 2026
हापुड़। एसपी मधुबन कुमार सिंह ने जिले में कानून व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत शुक्रवार को 76 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदल दिए। इनमें आठ महिला उपनिरीक्षक भी शामिल हैं। एसपी ने बताया कि हापुड़ नगर के प्रभारी चौकी गढ़ गेट उपनिरीक्षक चेतन चौहान को प्रभारी चौकी बस अड्डा थाना पिलखुवा, थाना बाबूगढ़ […]
November 28, 2026
हापुड़। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के संविदा चालक-परिचालकों और कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने आंदोलन का एलान किया है। परिषद ने परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को आंदोलनात्मक नोटिस और मांग-पत्र भेजकर संविदा कर्मचारियों के शोषण, असमान व अपर्याप्त पारिश्रमिक, सेवा की अनिश्चितता और सामाजिक सुरक्षा के […]
