रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sultanpur News:50 आंबेडकर स्थलों का कायाकल्प शुरू, 10 लाख खर्च – Transformation Of 50 Ambedkar Sites Begins; 1 Million (10 Lakh) Spent
सुल्तानपुर

Sultanpur News:50 आंबेडकर स्थलों का कायाकल्प शुरू, 10 लाख खर्च – Transformation Of 50 Ambedkar Sites Begins; 1 Million (10 Lakh) Spent

November 27, 2026


Transformation of 50 Ambedkar sites begins; 1 million (10 lakh) spent

 दूबेपुर के धम्मौर स्थित बुद्ध विहार में डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण कार्य क

सुल्तानपुर। जिले में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं से जुड़े 50 स्थलों का सुंदरीकरण कार्य शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को लखनऊ से प्रदेशव्यापी अभियान का शुभारंभ किया। प्रत्येक स्थल के विकास के लिए शासन ने 10 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की है।

समाज कल्याण विभाग ने जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 10-10 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का चयन किया है। इन स्थलों पर सुंदरीकरण और निर्माण कार्य की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंपी गई है। इस योजना का उद्देश्य प्रतिमा स्थलों को बेहतर स्वरूप देना है। बृहस्पतिवार को भाजपा नेता पुलकित सिंह ने सुदनापुर भटपुरा गांव में निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों सहित इसौली, सदर, कादीपुर और लंभुआ विधानसभा क्षेत्रों में भी कार्य शुरू हुआ।

जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि सभी चयनित 50 स्थलों पर काम शुरू हो गया है। कार्य पूरा होने के बाद लोगों को डॉ. भीमराव आंबेडकर से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने में सहूलियत मिलेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X