हरियाणा के रोहतक में गैंगवार में चार हत्याएं होने के बाद बागपत का गांगनौली गांव एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है। गांगनौली का 50 हजार रुपये का इनामी रवि राठी जॉर्जिया में बैठकर हिमांशु भाऊ गैंग का संचालन कर रहा है। उसी के इशारे पर रोहतक में होटल पर चार युवकों की हत्या की गई।
रवि राठी पांच साल पहले गांगनौली के पप्पू हत्याकांड में जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद से कभी तारीख पर नहीं गया। उसी मामले में गैर जमानती वारंट जारी होने पर पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है।