रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
देवरिया

Deoria News:बीएसए ने शिक्षक संगठनों से की बात – The Bsa Held Discussions With Teachers’ Organizations

November 27, 2026


देवरिया। परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए बृहस्पतिरुवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अपने कार्यालय में शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें पदोन्नति के लिए जारी अनंतिम वरिष्ठता सूची के सापेक्ष शिक्षकों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों पर चर्चा की। बैठक में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ से विनोद कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, नंदलाल प्रसाद, राकेश कुमार, विपिन दूबे, डॉ. सुनील कुमार, सुधाकर गुप्ता आदि शामिल रहे। वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ से आनंद यादव, डॉ. सत्य प्रकाश सिंह, ऋषिकेश जायसवाल आदि उपस्थित रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X