Jaunpur News:संविधान की गरिमा बनाए रखने का अधिवक्ताओं ने लिया संकल्प – Gorapatty And Bhannour Players Dominated In Kho-kho
November 27, 2026

कादीपुर रामदयालगंज स्थित एसडीबीएस इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित संवि
जौनपुर। संविधान दिवस पर बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न तहसीलों और अधिवक्ता संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष घनश्याम सिंह एडवोकेट ने की। महामंत्री मनोज कुमार मिश्र के संचालन में हुए कार्यक्रम में सबसे पहले डॉ. भीमराव आंबेडकर, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद और भारतीय संविधान की पुस्तक पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद अधिवक्ताओं ने संविधान के महत्व, उसकी मूल भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों पर अपने विचार रखे। बैठक में पूर्व महामंत्री ओमप्रकाश सिंह, आनंद कुमार मिश्र, वरिष्ठ अधिवक्ता राजाराम शुक्ल, हीरालाल गुप्ता, पल्टूराम, रामआश्रय यादव, कृष्ण कुमार, विशाल विश्वकर्मा, राजबहादुर गौतम और रामरेश यादव सहित अन्य अधिवक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान 21 और 29 अक्तूबर को पारित प्रस्तावों के संबंध में भी चर्चा हुई। अध्यक्ष घनश्याम सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) और मुख्य राजस्व अधिकारी से मुलाकात की थी। इसके बाद 27 नवंबर से अधिवक्ताओं ने पूर्व की भांति न्यायिक कार्य करने का निर्णय लिया। बैठक के अंत में अध्यक्ष और महामंत्री ने उपस्थित अधिवक्ताओं के प्रति आभार जताया।
प्रस्तावना की शपथ लेकर संवैधानिक मूल्यों के पालन का लिया संकल्प
मड़ियाहूं। तहसील सभागार में संविधान दिवस पर एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय और बार काउंसिल के उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय ने अधिवक्ताओं को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता जताई। एसडीएम ने कहा कि संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत नींव है। इसके आदर्शों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इस दौरान राधाकृष्ण शर्मा, केके सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, मोहनलाल यादव और गुलाब दुबे सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर संविधान की रक्षा का लिया संकल्प
मछलीशहर। तहसील परिसर में संविधान दिवस पर आयोजित सभा में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने मौलिक अधिकारों, नागरिक कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों पर विचार रखे। उपस्थित लोगों ने संविधान के आदर्शों के अनुरूप कार्य करने और उसकी गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री आलोक कुमार विश्वकर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
