रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ग़ाज़ीपुर

Ghazipur News:पक्ष में गवाही देने का दबाव, मना करने पर गोली मारने की धमकी – Pressure To Testify In Favor; Threat Of Being Shot If Refused

November 27, 2026


गाजीपुर। पूर्व के गोलीकांड के मामले में अपने पक्ष में गवाही देने का दबाव बनाने और मना करने पर गोली मारने की धमकी देने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

कोतवाल दिनेश कुमार पाठक ने बताया कि रजदेपुर निवासी अबीद आलम की तहरीर पर 25 नवंबर की रात प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कोतवाल के अनुसार अबीद आलम ने तहरीर में बताया है कि वर्ष 2022 में उनके और परिजनों के साथ हुए गोलीकांड से संबंधित मुकदमा गाजीपुर न्यायालय में विचाराधीन है।

इसमें गवाही चल रही है। आरोप है कि मुकदमे के नामजद आरोपी उन पर अपने पक्ष में गवाही देने का दबाव बना रहे हैं। ऐसा नहीं करने पर पूर्व की तरह फिर गोली मारने और हत्या करने की धमकी दे रहे हैं।

कोतवाल ने बताया कि तहरीर के मुताबिक, पक्ष में गवाही नहीं देने पर स्कूटी से टक्कर मारकर नुकसान पहुंचाया गया। आरोपियों ने उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करा दी। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के मुख्तार अंसारी गिरोह से अप्रत्यक्ष संबंधों का प्रभाव बताते हुए खुद और परिवार की जान को खतरा जताया है।

कोतवाल दिनेश कुमार पाठक ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें आफताब आलम अंसारी उर्फ शेरू, सऊद अंसारी, नदीम असगर, नूरुद्दीन, नूर आलम, मन्नू अंसारी और रिंकू को नामजद किया गया है। सभी रजदेपुर के निवासी हैं। विवेचना उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार साहू को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई कर रही है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X