रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कन्नौज

Kannauj News:खाद्य लाइसेंस में गलत मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पड़ सकती भारी – Providing An Incorrect Mobile Number Or E-mail Id In A Food License Can Prove Costly

November 27, 2026


तिर्वा। खाद्य कारोबारियों द्वारा लाइसेंस बनवाते समय गलत मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी दर्ज कराने से अब उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। खाद्य विभाग ने लाइसेंस में दर्ज संपर्क विवरण को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। जिले के 900 से अधिक बड़े लाइसेंस धारक विभाग के रडार पर हैं।

इनमें तिर्वा तहसील क्षेत्र के करीब 160 बड़े कारोबारी भी शामिल हैं। विभाग ने सभी को अपने लाइसेंस में दर्ज मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी तत्काल दुरुस्त कराने की हिदायत दी है। खाद्य सामग्री का थोक कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए खाद्य लाइसेंस लेना अनिवार्य है। इसके लिए उन्हें सालाना दो हजार रुपये शुल्क जमा करना पड़ता है।

कई कारोबारियों ने लाइसेंस बनवाते समय गलत मोबाइल नंबर या किसी दूसरे व्यक्ति की ई-मेल आईडी दर्ज करा दी थी। ऐसे में विभाग की ओर से भेजी जाने वाली जरूरी सूचनाएं उन तक नहीं पहुंच पा रही हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कई व्यापारियों के लाइसेंस में दर्ज संपर्क विवरण गलत पाए गए हैं।

तत्काल संशोधन की अपील

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सभी लाइसेंस धारकों से अपील की है। उन्हें अपने दस्तावेज में दर्ज मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी की जांच करनी चाहिए। त्रुटि मिलने पर खाद्य विभाग में संपर्क कर तत्काल संशोधन कराएं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि समय रहते विवरण दुरुस्त नहीं कराने पर नियमों के अनुपालन में लापरवाही भारी पड़ सकती है। विभागीय सूचना नहीं मिलने का बहाना नहीं चलेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X