कासगंज। संविधान के अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर जिले के 273 विद्यालयों में करीब 65 हजार विद्यार्थियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया और संविधान आधारित क्विज प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण अध्यक्ष रामेश्वर के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों व करीब 150 विद्यार्थियों को प्रस्तावना पढ़ाई गई, जबकि प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कृष्ण यादव ने संवैधानिक जानकारी दी।
विद्यालयों की क्विज में विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार मिले। जीआईसी कासगंज के जूनियर वर्ग में पार्थ, हर्ष व दीक्षा तथा जीआईसी दरियावगंज, पटियाली के सीनियर वर्ग में प्रांशु, शालू व सागर क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
—————————–
पॉलीटेक्निक संस्थानों में ली शपथ
संविधान दिवस पर राजकीय पॉलीटेक्निक सोरों में प्रधानाचार्य राजन सिंह ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई और मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। विभागाध्यक्ष उमाशंकर व नरेंद्र सिंह समेत शिक्षक-विद्यार्थी मौजूद रहे। महामाया पॉलीटेक्निक फॉर इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी याकूतगंज में प्रधानाचार्य उमेश चंद्र ने संविधान के प्रति निष्ठा व मूल्यों के पालन का संदेश दिया। यहां प्रेमपाल सिंह, अश्विनी कुमार व सुनील कुमार उपस्थित रहे।

फोटो 51 राजकीय पॉलिटेक्नि में शपथ लेते विद्यार्थी। संवाद