रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मंडी

Mandi News:जयपुर से लापता मंडी के डॉक्टर अमित का नहीं मिला सुराग – No Trace Found Of Dr. Amit From Mandi, Who Went Missing From Jaipur

November 27, 2026


राजस्थान में 30 हजार रुपये में बेचा था मोबाइल

बैंक खाते में जमा हुई रकम भी निकाली

मंडी पुलिस की टीम जयपुर और सीकर में तलाश में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। कोटली क्षेत्र के डवाहन निवासी एमबीबीएस डॉक्टर अमित का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। जयपुर से लापता डॉक्टर की तलाश में मंडी और राजस्थान पुलिस जुटी हुई है। जांच के दौरान पुलिस को कुछ अहम इनपुट मिले हैं लेकिन उनके आधार पर भी डॉक्टर का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि अमित ने राजस्थान में एक दुकान पर अपना मोबाइल फोन 30 हजार रुपये में बेचा था। दुकानदार ने यह रकम उनके बैंक खाते में जमा करवाई थी, जिसे अमित ने बाद में निकाल लिया। हालांकि, इसके बाद वह कहां गए, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

अमित 19 नवंबर से परिजनों के संपर्क में नहीं हैं। वह घर से खाटू श्याम के दर्शन करने की बात कहकर निकले थे। 20 नवंबर को उनकी मां से आखिरी बार बातचीत हुई थी। बताया जा रहा है कि एमसीआई की परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने खाटू श्याम के दर्शन की मन्नत मांगी थी।

मामले की जांच के लिए मंडी पुलिस की टीम राजस्थान भेजी गई है। पुलिस रेलवे पुलिस के संपर्क में भी है। वहीं, एक दिसंबर को अमित को दिल्ली में अपनी डिग्री प्राप्त करनी थी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि डॉक्टर की तलाश जारी है और राजस्थान पुलिस के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X