यूपी बोर्ड :140 केंद्रों पर होंगी हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं – Up Board: High School And Intermediate Examinations To Be Held At 140 Centers
लखीमपुर खीरी। आगामी पांच फरवरी से होने वाली परीक्षाएं अब जिले के 140 केंद्रों पर संपन्न कराई जाएंगी। पहले जिले से 143 केंद्रों की सूची प्रस्तावित की गई थी। इसके बाद केंद्र व्यवस्थापकों से आपत्तियां मांगी गई थी।
इस दौरान कुल 61 आपत्तियां आईं थीं। साथ ही नौ विद्यालय के प्रधानाचार्यों ने परीक्षा केंद्र बनने से इन्कार कर कर दिया है। शुक्रवार की देर रात बोर्ड की ओर से सूची का प्रकाशन हुआ है। फिलहाल अब विभाग ने परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि बनाए गए केंद्रों पर हाईस्कूल के 51980 और इंटरमीडिएट के 39919 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसमें हाईस्कूल में 29036 छात्र व 22944 छात्राएं शामिल हैं। वहीं 21857 छात्र व 18062 छात्राएं हैं। कहा कि पूर्व में 143 केंद्रों को प्रस्तावित किया गया था। इसमें 17 राजकीय, 42 अशासकीय और 84 वित्तविहीन विद्यालयों को शामिल किया गया था। आपत्तियों का निस्तारण के बाद बोर्ड की ओर से 140 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए हरी झंडी दे दी है। बताया कि प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों में से 12 केंद्र निरस्त कर अन्य प्रस्तावित नौ विद्यालयों को केंद्र निर्धारित किया है। संवाद
