रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मऊ

Mau News:गैंगस्टर, पॉक्सो सहित 367 वादों का किया गया समाधान – 367 Cases, Including Those Under The Gangsters Act And Pocso, Have Been Resolved

November 27, 2026


मऊ। अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इसमें अभियोजन कार्यों की प्रगति, वादों के निस्तारण और जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई। इस दौरान संयुक्त निदेशक अभियोजन लाल साहब सिंह ने अभियोजन कार्यों की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि गैंगस्टर, पॉक्सो सहित 367 वादों का निस्तारण किया गया है। अधीनस्थ न्यायालयों में भारतीय दंड विधान के तहत 125 और अन्य अधिनियमों के तहत 206 वादों का निस्तारण किया गया। सत्र न्यायालय में डीजीसी संवर्ग के भादवि के 17, अन्य अधिनियमों के 07, एससी/एसटी एक्ट के 03, गैंगस्टर एक्ट के 04 और पॉक्सो एक्ट के 05 वादों का निस्तारण किया गया। इस तरह कुल 367 वादों का निस्तारण किया गया है।

अपर जिलाधिकारी ने अभियोजन अधिकारियों को निर्देशित किया कि न्यायालयों में प्रभावी पैरवी करते हुए वादों के निस्तारण की संख्या में वृद्धि की जाए। कहा कि अभियोजन से संबंधित मामलों में समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए दोषियों को सजा दिलाने की दिशा में गंभीरता से प्रयास किए जाएं। कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी ने जनपद की सभी शराब की दुकानों पर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। कहा कि शराब की दुकानों पर आने वाले ग्राहकों के साथ विक्रेता शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार करें। साथ ही सभी उप जिलाधिकारियों और क्षेत्राधिकारियों को अपने अपने तहसील और क्षेत्र में मिलावटी, अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने और संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सतर्कता बरतने और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट रमेश बाबू, सभी उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, अभियोजन अधिकारी लक्ष्मी राज सिंह, मनोज कुमार, हरेंद्र सिंह, प्रिया सिंह, अनिल कुमार, डीजीसी अजय कुमार सिंह, एडीजीसी राजेश पांडेय और सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X