Bijnor News:नजीबुद्दौला मकबरा परिसर में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप – Body Of A Young Man Found In The Tomb Complex Of Najib-ud-daula; Murder Alleged
नजीबाबाद (बिजनौर)। नवाब नजीबुद्दौला मकबरा परिसर में स्थित मुतवल्ली के कमरे में शुक्रवार की सुबह अंकुर (30) का शव पड़ा मिला। शव मिलने के बाद लोगों की भीड़ मकबरे पर जमा हो गई। इसी परिसर में मस्जिद भी है।
पुलिस ने परिसर की गतिविधियों को देखने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली। मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि पोस्टमार्टम में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया।
नवाब नजीबुद्दौला के मकबरे पर मोहल्ला मुगलूशाह निवासी हनी उर्फ मुदस्सिर मकबरा में मुतवल्ली है। इसी परिसर में मस्जिद भी बनी है। मकबरा परिसर में ही हनी का एक कमरा है। हनी उक्त कमरे में मजार पर चढ़ने वाली चादर और अगरबत्ती आदि रखता है। मुतवल्ली अनी और अंकुर के बीच गहरी दोस्ती थी।
शुक्रवार की सुबह मकबरे के आसपास के दुकानदारों ने मुतवल्ली के कमरे में शव पड़ा होने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, मृतक की शिनाख्त अंकुर पुत्र मनोहर लाल वाल्मीकि निवासी मोहल्ला रम्पुरा के रुप में हुई।
थाना प्रभारी सुनील कुमार सहरावत ने पुलिस टीम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मृतक के साथी हनी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने कमरे से फिंगरप्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाए।
पुलिस को कमरे से मादक पदार्थ और नशीले इंजेक्शन पड़े मिले। उधर मृतक के पिता मनोहर लाल भारती ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें आरोप लगाया कि जहरीला पदार्थ देकर अंकुर की हत्या की गई है।

नजीबाबाद- अंकुर का फाइल फोटो– फोटो : credit
