रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kaushambi News:नेशनल ओलंपियाड में विद्यार्थियों ने परखी हिंदी की तैयारी – Students Tested Their Hindi Preparation In The National Olympiad
कौशांबी

Kaushambi News:नेशनल ओलंपियाड में विद्यार्थियों ने परखी हिंदी की तैयारी – Students Tested Their Hindi Preparation In The National Olympiad

November 27, 2026


Students tested their Hindi preparation in the National Olympiad

एसएन कॉन्वेंट स्कूल भरवारी में आयोजित अमर उजाला ओलंपियाड परीक्षा में शामिल बच्चे
– फोटो : Samvad

अमर उजाला की ओर आयोजित नेशनल ओलंपियाड में शुक्रवार को हिंदी विषय की परीक्षा संपन्न हुई। यह परीक्षा एसएन कॉन्वेंट स्कूल भरवारी और सेंट फ्रांसिस स्कूल बेरुआ में हुई, जिसमें कक्षा तीन से दस तक के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस ओलंपियाड का उद्देश्य विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाना और उनकी भाषा ज्ञान व तार्किक क्षमता विकसित करना है।

परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों ने एकाग्रता से प्रश्नपत्र हल किए। उन्होंने हिंदी विषय से जुड़े विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से अपनी भाषा संबंधी समझ और विषयगत तैयारी का आकलन किया। दोनों परीक्षा केंद्रों पर माहौल शांतिपूर्ण और अनुशासित रहा।

अनवी शाक्या, इशिता यादव, मोहम्मद हसनैन, जतिन, उमरा, शेख रजा, रिफत और श्वेता चतुर्वेदी समेत कई विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। विद्यार्थियों ने बताया कि यह उनके लिए प्रतियोगी परीक्षा के स्वरूप को समझने और अपनी तैयारी की कमियों को पहचानने का उपयोगी अवसर रहा। परीक्षा का संचालन पवन कुमार मिश्रा और योगेंद्र ने किया।

भाषा ज्ञान और आत्मविश्वास में वृद्धि

सेंट फ्रांसिस स्कूल के प्रधानाचार्य जेराल्ड पी. डिसूजा और एसएन कॉन्वेंट के डायरेक्टर नौशाद अहमद ने कहा कि ऐसी प्रतियोगी परीक्षाओं से बच्चों में भाषा ज्ञान, तर्कशक्ति और विश्लेषण क्षमता का विकास होता है। कम उम्र में प्रतियोगी परीक्षाओं का अनुभव मिलने से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है। यह उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X