रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
आईपीएल 2027:मुंबई ने बुमराह को ऑफर की थी उपकप्तानी? तेज गेंदबाज ने क्या कहकर ठुकराया रोहित के डिप्टी का पद? – Ipl 2027: Jasprit Bumrah Reject Mumbai Indians Vice-captaincy Offer? Why Turned Down Rohit Sharma Deputy Role?
क्रिकेट

November 27, 2026

IPL 2027: Jasprit Bumrah Reject Mumbai Indians Vice-Captaincy Offer? Why Turned Down Rohit Sharma Deputy Role?

रोहित और बुमराह

विस्तार

मुंबई इंडियंस ने अगले सीजन के लिए अपने नए कप्तान की घोषणा कर दी है। फ्रेंचाइजी को पांच बार चैंपियन बनाने वाले 39 साल के रोहित शर्मा को एक बार फिर कमान सौंपी गई है। हिटमैन हार्दिक पांड्या को रिप्लेस करेंगे। हार्दिक ने गुजरात से ट्रेड होने के बाद तीन सीजन इस मुंबई की कमान संभाली थी, लेकिन टीम का प्रदर्शन इस दौरान बेहद खराब रहा था। इसके बाद हार्दिक को पंजाब किंग्स को ट्रेड कर दिया गया। अब रोहित मुंबई के नए कोच कीरोन पोलार्ड के साथ मुंबई को छठी बार खिताब दिलाने की कोशिश करेंगे। रोहित को सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा पर तरजीह दी गई और कमान सौंपी गई। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि फ्रेंचाइजी ने बुमराह को उपकप्तानी की पेशकश की थी। हालांकि, बुमराह ने इस ऑफर को ठुकरा दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X