रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chamba News:गले से नीचे नहीं उतरे रोटी के निवाले – The Morsels Of Bread Would Not Go Down The Throat
चंबा

Chamba News:गले से नीचे नहीं उतरे रोटी के निवाले – The Morsels Of Bread Would Not Go Down The Throat

November 28, 2026


The morsels of bread would not go down the throat.

चंबा के संघणी में अ​ग्निकांड के बाद फायर अ​धिकरियों के  घेराव के दौरान बात करते पंचायत प्रतिनि​

चंबा। संघणी अग्निकांड ने कई परिवारों से उनका आशियाना और रोजी-रोटी ही नहीं छीनी, बल्कि उनकी खुशियां भी राख कर दीं। वर्षों की मेहनत और जीवनभर की जमा पूंजी को आंखों के सामने स्वाह होते देखने का दर्द प्रभावितों को भीतर तक झकझोर गया है।

हालात ऐसे हैं कि बच्चों की भूख मिटाने के लिए किसी तरह रोटी का इंतजाम तो कर लिया, लेकिन खुद के गले से निवाले नीचे नहीं उतरे।

जिन हाथों से कभी परिवार के लिए दो वक्त की रोटी जुटाई जाती थी, आज वही हाथ राख के ढेर में जिंदगी की बची उम्मीदें तलाश रहे हैं। आग बुझाने के दौरान प्रभावितों ने घरों और दुकानों को बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन सब कुछ तबाह हो गया। अग्निकांड के बाद लोगों से मिल रही मदद ने कुछ संबल जरूर दिया है, मगर उजड़े आशियानों और खत्म हुई आजीविका की चिंता अब भी बरकरार है। बच्चों को संभालते हुए प्रभावित परिवारों के सामने भविष्य फिर से संवारने की बड़ी चुनौती खड़ी है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X