Kullu News:पट्टन वैली ने जीता वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब – Pattan Valley Wins The Volleyball Tournament Title
केलांग। लाहौल-स्पीति पुलिस ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पुलिस ग्राउंड केलांग में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना था। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की सात टीमों ने भाग लिया। पट्टन वैली की टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केलांग की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ पीओ आईटीडीपी अश्वनी कुमार ने किया। समापन समारोह की अध्यक्षता उपायुक्त लाहौल-स्पीति निवेदिता नेगी ने की। उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार दिए। समारोह में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। डीएसपी केडी शर्मा ने कहा कि पुलिस भविष्य में भी ऐसे खेल और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। उन्होंने बच्चों और युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों को अपनाने की अपील की।
