Siddharthnagar News:बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता रथ रवाना – Siddharthnagar News: Awareness Chariot Against Child Marriage Flagged Off
उसका बाजार। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने थाना परिसर से जागरूकता रथ रवाना किया। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत निकाले गए रथ को पुलिस अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
अभियान के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, बच्चों के अधिकारों और इसे रोकने के कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही लोगों से बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने और समाज को बाल विवाह मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की जाएगी।
