रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Farrukhabad News:जाम में फंस रहे लोग, जिम्मेदार बेपरवाह – Farrukhabad News
फ़र्रुख़ाबाद

Farrukhabad News:जाम में फंस रहे लोग, जिम्मेदार बेपरवाह – Farrukhabad News

November 28, 2026


farrukhabad news

फोटो-32नेहरू रोड पर सड़क पर बाइकें खड़ी होने से लगा जाम। संवाद

फर्रुखाबाद। शहर में जाम लगना आम हो गया है। शुक्रवार को भी रोडवेज बस अड्डा और नेहरू रूट पर लंबा जाम लगा। बेतरतीब वाहन फंस ने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बस अड्डा पर एकमात्र होमगार्ड वाहनों को निकलवाने की नाकाम कोशिश करता दिखा। एक घंटे से अधिक समय तक लोगों को दिक्कतें हुईं।

शुक्रवार दोपहर में करीब एक बजे नेहरू रोड पर एक दुकान पर ग्राहकों की बाइकों ने आधी सड़क घेर ली। दोनों तरफ से आई कारों, ई-रिक्शा, स्कूली टेंपो के चलते जाम लग गया। करीब आधा घंटे तक ग्राहकों को बुलाकर बाइकें हटवाने का प्रयास किया जाता रहा, मगर दुकानदार ने एक बाइक कार सवार को हड़का दिया। मजबूरन कार चालक ने काफी प्रयास के बाद चौक की ओर से आने वाले वाहनों के चालकों से आग्रह करके रोका। इसके बाद ही वाहनों का धीरे-धीरे चलना शुरू हुआ। दोपहर ढाई बजे के करीब रोडवेज बस अड्डा के सामने बसों के आने और जाने के दौरान मुख्य सड़क पर जाम लग गया। इससे बद्रीविशाल कालेज से लालगेट तक वाहन फंस गए। बस अड्डा पर तैनात यातायात के एक होमगार्ड ने मशक्कत के बाद वाहनों का संचालन सामान्य कराया। करीब एक घंटे तक दिक्कत हुई। यातायात उपनिरीक्षक सतेंद्र कुमार ने बताया कि एक साथ बसें अधिक संख्या में आने और बाहर निकलने के दौरान दिक्कत आ जाती है। मुख्य बाजार में यदि सड़क पर वाहन खड़े होते हैं, तो शनिवार से अभियान चलाकर चालान करेंगे।

फोटो-32नेहरू रोड पर सड़क पर बाइकें खड़ी होने से लगा जाम। संवाद

फोटो-32नेहरू रोड पर सड़क पर बाइकें खड़ी होने से लगा जाम। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X