Fatehpur News:रोटावेटर में फंसकर किसान की मौत – Fatehpur News
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर गांव में शुक्रवार सुबह खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर में फंसकर किसान की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई।
मदारीपुर निवासी चंदेल (35) गांव के ही एक व्यक्ति के ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई कराने गया था। पिता किशनपाल ने बताया कि जुताई के दौरान बेटा किसी काम से ट्रैक्टर से नीचे उतर रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह रोटावेटर में जा गिरा और उसका शरीर मशीन में फंस गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन के मुताबिक किसान अविवाहित था। कोतवाली प्रभारी अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच की जाएगी।
