Pratapgarh News:जयकारे के बीच निकली भगवान श्रीराम की शोभायात्रा – Lord Shri Rams Procession Taken Out Amidst Chants And Cheers

पट्टी मेले में पहले दिन निकली शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
November 28, 2026

पट्टी मेले में पहले दिन निकली शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
पट्टी में तीन दिवसीय ऐतिहासिक दशहरा मेले के पहले दिन शुक्रवार को पूरा वातावरण भक्ति और उल्लास के रंग में डूबा नजर आया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने एसडीएम सुनील कुमार और नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल के साथ मेले का शुभारंभ किया।
मोती सिंह ने कहा कि पट्टी का दशहरा मेला ऐतिहासिक स्मृतियों और गौरवशाली परंपराओं से जुड़ा है। किसान आंदोलन से भी प्राचीन इस मेले की अपनी विशिष्ट पहचान है। शाम को भगवान श्रीराम की शोभायात्रा चमन चौराहे से गाजे-बाजे के बीच निकाली गई। रायपुर रोड, पट्टी चौक, ढकवा मोड़ और हनुमान मंदिर होते हुए शोभायात्रा मेला मैदान पहुंची। मेला मैदान में भगवान श्रीराम और रावण के बीच प्रतीकात्मक युद्ध के बाद रावण वध का मंचन हुआ। आतिशबाजी के बीच बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश गूंज उठा। एसडीएम सुनील कुमार, कोतवाल शैलेश सिंह ने भगवान श्रीराम और माता जानकी की आरती उतारी। इस दौरान रामलीला समिति के अध्यक्ष जुग्गी लाल जायसवाल, प्रबंधक सुरेश जायसवाल, महामंत्री अशोक श्रीवास्तव, रामचरित्र वर्मा सहित समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
मेला रपट स्मारिका का किया विमोचन
ऐतिहासिक दशहरे मेले के अवसर पर शुक्रवार को मेला कंट्रोल रूम में प्रकाशित स्मारिका मेला रपट का पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, एसडीएम सुनील कुमार और थानाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से विमोचन किया।

पट्टी मेले में पहले दिन निकली शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद

पट्टी मेले में पहले दिन निकली शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद

पट्टी मेले में पहले दिन निकली शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
November 28, 2026
मीराभवन स्थित स्टेडियम में शनिवार को जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से सीनियर पुरुष जिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल में संस्कार ग्लोबल ने स्टेडियम को 37-35 अंकों से मात देकर खिताब जीता। प्रतियोगिता में जिले की आठ टीमों ने दमखम दिखाया। शुभारंभ जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। […]
November 28, 2026
कुंडा के शेरगढ़ चौराहे के पास शनिवार सुबह करीब 10 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी कुंडा पहुंचाया। उनका इलाज चल रहा है। महेशगंज के पींग निवासी किशन तिवारी (28) परिवार के आनंद तिवारी (35) के […]
November 28, 2026
शनिदेव धाम में पहुंची भरत यात्रा में शामिल श्रद्धालु। आयोजक मानधाता/विश्वनाथगंज। अयोध्या से निकली भरत यात्रा शुक्रवार को दोपहर में शनिदेव धाम पहुंची। जयकारे के बीच महंत मंगलाचरण दास ने यात्रा का फूल-मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने बताया कि यात्रा शृंगवेरपुर धाम प्रस्थान कर चुकी है। वहां से प्रयागराज और फिर चित्रकूट के लिए प्रस्थान […]
