रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जौनपुर

Jaunpur News:ट्रैक्टर के नामांतरण के नाम पर 4.20 लाख की धोखाधड़ी का आरोप – Aanklag Van Bedrog Van 4.20 Lakhs In Die Naam Van Traktorreling

November 28, 2026


Aanklag van bedrog van 4.20 lakhs in die naam van traktorreling

मड़ियाहूं। ट्रैक्टर खरीदने के नाम पर 4.20 लाख रुपये लेने के बावजूद नामांतरण नहीं कराने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जमलियां गांव निवासी अशर्फी लाल पटेल के अनुसार, गांव के विजय पटेल ने उन्हें ट्रैक्टर दिलाने की बात कही थी। इसके बाद लाला साहब यादव के माध्यम से ट्रैक्टर का सौदा 4.20 लाख रुपये में तय हुआ। ट्रैक्टर उस समय प्रेमा देवी के नाम पर पंजीकृत था। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने विजय पटेल के खाते में यूपीआई के माध्यम से 2.65 लाख रुपये, 20 हजार रुपये नकद और लाला साहब यादव के खाते में 10 हजार रुपये भेजे। इसके अलावा 55 हजार रुपये नकद दिए। ट्रैक्टर के नामांतरण के लिए आरटीओ कार्यालय में 70 हजार रुपये और मांगे गए, जो उन्होंने रामजीत यादव को दे दिए। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग होने का भी दावा किया है। इसके बावजूद दो साल से ट्रैक्टर का नामांतरण नहीं कराया गया। पीड़ित ने विजय पटेल, लाला साहब यादव, प्रेमा देवी और चंद्रजीत यादव पर मिलीभगत कर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X