क्षेत्र में मेट्रो नौकरी का झांसा देकर एक युवक से 15 हजार रुपये ठग लिए गए। ठगों ने फर्जी जॉइनिंग लेटर और आईकार्ड भी भेजे। फरीदपुर गांव के मनोज कुमार को 10 नवंबर को फोन आया, जिसमें एक व्यक्ति ने खुद को सीस इंटेलिजेंट सिक्योरिटी कंपनी का कर्मचारी बताया। उसने रजिस्ट्रेशन, यूनिफॉर्म और आईकार्ड के नाम पर यूपीआई से 15 हजार रुपये लिए। लखनऊ स्थित कंपनी कार्यालय पहुंचने पर मनोज को ठगी का पता चला। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद