सभी मानकों पर अमल सुनिश्चित करें अधिकारी :दीपक कुमार – Ensure Compliance With All Standards, Officials: Deepak Kumar
नारनौल। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक कुमार ने शुक्रवार को नांगल चौधरी खंड के गांव नायन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पीएम श्री योजना के तहत स्कूल में भवन, पेयजल, शौचालय, कंप्यूटर लैब, स्मार्ट कक्षाओं, पुस्तकालय और विज्ञान प्रयोगशालाओं की स्थिति देखी। इसके अलावा खेल सुविधाओं, मध्याह्न भोजन, छात्राओं के आत्मरक्षा प्रशिक्षण, स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को पीएम श्री योजना के सभी मानकों पर शत-प्रतिशत अमल करने और एसक्यूएएफ पोर्टल पर पूरा डाटा समय पर दर्ज करने के निर्देश दिए। संवाद
