Bhiwani News:एसआईआर… 30 नवंबर तक पूरा होगा मतदाता प्रपत्रों का वितरण व संग्रहण, 10 दिसंबर तक होगा प्रपत्रों का निस्तारण, 22 दिसंबर को अंतिम मतदाता सूची होगी प्रकाशित – Sir… The Distribution And Collection Of Voter Forms Will Be Completed By November 30, The Forms Will Be Processed By December 10, And The Final Voter List Will Be Published On December 22
लोहारू। मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने एसआईआर-2026 की प्रक्रिया में समय-सारिणी संशोधित की है। इसके तहत अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट (एएसडीडी) मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण 30 नवंबर तक पूरा किया जाएगा।
एसडीएम एवं निर्वाचन एवं पंजीयन अधिकारी-54 मनोज दलाल ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार गणना प्रपत्रों की प्रिंटिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। इनके वितरण और संग्रहण के बाद प्राप्त प्रपत्रों का निस्तारण 10 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हरियाणा सहित कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एसआईआर-2026 का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके अनुसार हरियाणा में नोटिस फेज-1 के तहत दावे और आपत्तियों के निस्तारण की अवधि 31 जुलाई 2026 से बढ़ाकर 15 दिसंबर 2026 कर दी गई है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 दिसंबर को होगा।
एसडीएम मनोज दलाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अतिरिक्त सहायक निर्वाचन अधिकारियों, सहायक निर्वाचन अधिकारियों, सुपरवाइजरों और संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि आयोग के दिशा-निर्देशों की गंभीरता से पालना करते हुए निर्धारित समय में कार्य पूरा करें।
