रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
भदोही

Bhadohi News:आयुध अधिनियम के दोषी को न्यायालय उठने तक की सजा – Court Sentences Arms Act Convict To Imprisonment Until The Rising Of The Court

November 28, 2026


ज्ञानपुर। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह की अदालत ने आयुध अधिनियम के दोषी को न्यायालय उठने तक की सजा एवं एक हजार अर्थदंड की सजा सुनाई। करीब 19 साल पूर्व के मामले में कोर्ट ने निर्णय सुनाया।

औराई पुलिस ने लीलाधरपुर पुलिया के पास से 18 अप्रैल 2007 को विनोद कुमार निवासी तिऊरी के कब्जे से एक अदद कट्टा व दो अदद जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया था। जिसके आधार पर पुलिस ने आयुध अधिनियम समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया। विवेचना के बाद आरोपपत्र न्यायालय में भेजा। कोर्ट ने दोषी विनोद कुमार आयुध अधिनियम में जेल में बिताई गई अवधि एवं न्यायालय उठने तक की सजा सुनाई। दोषी पर एक हजार अर्थदंड भी लगाया। जुर्माने की धनराशि अदा न करने पर दोषी को 30 दिन का साधारण कारावास भुगतना होगा। संवा

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X