रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bulandshahar News:गोकशी के वांछितों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से दो आरोपी घायल – Police Encounter With Suspects Wanted For Cow Slaughter; Two Accused Injured After Being Shot In The Leg
बुलंदशहर

Bulandshahar News:गोकशी के वांछितों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से दो आरोपी घायल – Police Encounter With Suspects Wanted For Cow Slaughter; Two Accused Injured After Being Shot In The Leg

November 28, 2026


Police encounter with suspects wanted for cow slaughter; two accused injured after being shot in the leg

अहमदगढ़ मुठभेड़ में घायल गोकशों से बरामद बाइक, कटान के उपकरण। पुलिस

अहमदगढ़ (बुलंदशहर)। गोकशी की घटना में वांछित दो आरोपियों की बृहस्पतिवार रात अहमदगढ़ थाना पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के रोकने पर बाइक सवार आरोपियों ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल अवस्था में दोनों को गिरफ्तार कर सीएचसी में भर्ती कराया। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, दो कारतूस, दो खोखे बिना नंबर की बाइक और पशु कटान के उपकरण बरामद किए गए हैं।

सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पुलिस टीम वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए खेलिया पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा कर घेराबंदी की तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। उनकी पहचान दिलशाद निवासी गांव मलकपुर, थाना अनूपशहर और गुलफाम निवासी गांव बरारी, थाना अहमदगढ़ के रूप में हुई है। आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर 25 नवंबर की रात अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद पशु अवशेषों को जमीन में दबा दिया था। मामले में अहमदगढ़ थाने में आरोपियों और उनके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने मौके से मिले पशु अवशेषों को जांच के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, दो कारतूस, दो खोखे, बिना नंबर की एक बाइक और पशु कटान के उपकरण बरामद किए हैं। सीओ ने बताया कि दिलशाद के खिलाफ दस आपराधिक मामले दर्ज हैं। फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। घायल आरोपियों को उपचार के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X