रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बहराइच

Bahraich News:केडीसी क्लब ने छह विकेट से जीता मैच – Kdc Club Won The Match By Six Wickets

November 28, 2026


बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज (केडीसी) के मैदान में शुक्रवार को केडीसी क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में केडीसी क्रिकेट क्लब और उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की भिनगा इलेवन स्टार टीम के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें केडीसी क्रिकेट क्लब ने छह विकेट से जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर केडीसी क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए भिनगा इलेवन स्टार ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 180 रन बनाए। सत्यम शुक्ला ने 34, मोहित कुमार ने 30 और अभिषेक सिंह ने नाबाद 27 रन बनाए।

181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केडीसी क्रिकेट क्लब की टीम ने 19वें ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। फराज ने नाबाद 78 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि जीशान ने 27 रन बनाए।

भिनगा इलेवन स्टार की ओर से विपुल श्रीवास्तव ने दो विकेट लिए। अभिषेक और अनुराग को एक-एक विकेट मिला। शानदार बल्लेबाजी के लिए फराज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X