रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Rewari News:चार घंटे के विशेष अभियान में 670 वाहन चालकों के चालान, 47 वाहन जब्त – 670 Motorists Fined And 47 Vehicles Impounded During A Four-hour Special Drive
रेवाड़ी

Rewari News:चार घंटे के विशेष अभियान में 670 वाहन चालकों के चालान, 47 वाहन जब्त – 670 Motorists Fined And 47 Vehicles Impounded During A Four-hour Special Drive

November 28, 2026


670 motorists fined and 47 vehicles impounded during a four-hour special drive

नाकाबंदी के दौरान कार की जांच करती पुलिस की टीम। स्रोत : पुलिस

रेवाड़ी। सर्दी और कोहरे के मौसम में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। जिलेभर में की गई नाकाबंदी के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 670 वाहन चालकों के चालान काटे गए। वहीं, गंभीर अनियमितताएं मिलने पर 47 वाहनों को जब्त किया गया।

अभियान के तहत प्रमुख चौराहों, संवेदनशील मार्गों और सीमावर्ती नाकों पर पुलिस टीमें तैनात रहीं। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों के दस्तावेज के साथ नंबर प्लेट और यातायात नियमों के पालन की भी जांच की।

अभियान के दौरान ट्रिपल राइडिंग के 56, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के 48 और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के 27 चालान काटे गए। इसके अलावा नशे में वाहन चलाने पर तीन और वाहनों पर काली फिल्म लगाने पर एक चालक का चालान किया गया। शेष चालान अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ किए गए।

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि नशे में वाहन चलाने, काली फिल्म लगाने, ट्रिपल राइडिंग करने और बिना नंबर प्लेट या अवैध नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। सर्दी और कोहरे के दौरान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के साथ आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

उन्होंने वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X