रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
शहडोल:कुएं से पानी निकालते वक्त फिसला पैर, दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत, जांच में जुटी पुलिस – Shahdol: Two Young Men Die After Falling Into Wells While Drawing Water In Separate Incidents
शहडोल

शहडोल:कुएं से पानी निकालते वक्त फिसला पैर, दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत, जांच में जुटी पुलिस – Shahdol: Two Young Men Die After Falling Into Wells While Drawing Water In Separate Incidents

November 28, 2026


Shahdol: Two Young Men Die After Falling Into Wells While Drawing Water in Separate Incidents

ब्यौहारी थाना क्षेत्र की घटना

विस्तार

जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम कल्लेह में कुएं में गिरने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपने घर में स्थित कुएं से पानी निकाल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। हादसे के बाद परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार रामदास बैगा (35) पिता स्वर्गीय रामसज बैगा निवासी ग्राम कल्लेह शनिवार को अपने घर में बने कुएं से पानी निकाल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे कुएं में जा गिरा। युवक के कुएं में गिरने की आवाज सुनकर घर में मौजूद परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने कुएं में झांककर देखा तो रामदास पानी में डूब रहा था। इसके बाद परिजनों ने आसपास के लोगों को बुलाया और युवक को बाहर निकालने के लिए मदद मांगी।

ये भी पढ़ें: अब छात्रों का तनाव भी पढ़ेगा मैनिट: ओम जाप, संगीत और नृत्य से होगी स्ट्रेस की जांच,मशीन बताएगी कितना हुआ फायदा

परिजनों और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलने पर ब्यौहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जानकारी में युवक की मौत कुएं में डूबने से होना सामने आया है। हालांकि पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसी तरह सिंहपुर थाना क्षेत्र में भी एक 28 साल के युवक की कुएं में गिरने से मौत हुई है बताया गया कि युवक घर के कुएं से पानी निकल रहा था तभी वह कुएं में गिर गया और उसकी मौत हो गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X